फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होकर चार और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित

Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद विशेष ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने शुक्रवार को बरेली होकर चार और त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इन गाड़ियों का संचालन चंडीगढ़-बरौनी और वाराणसी-दिल्ली के बीच किया जाएगा। दिल्ली-वाराणसी के बीच एक और और बरौनी-चंडीगढ़ के बीच यह गाड़ियां छह-छह फेरे लेंगी। इससे पहले रेलवे बरेली होकर अप-डाउन 48 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04536 चंडीगढ़-बरौनी विशेष ट्रेन 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे चलने के बाद अंबाला, यमुना नगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर होते हुए रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। 04525 बरौनी-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 2:25 बजे बरौनी से चलने के बाद अगले दिन शाम 7:18 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
04032 दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन 17 अक्तूबर को रात 9:10 बजे दिल्ली से चलने के बाद रात 2:18 बजे बरेली आएगी और अगले दिन अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04031 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:57 बजे बरेली आएगी और 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें