बरेली। एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। 62 गाड़ियों की औसत रफ्तार को भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया गया है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही। शुक्रवार को बरेली से गुजरने वाली 28 ट्रेनों ने चार घंटे तक इंतजार कराया। शीतलहर के कारण यात्री गाड़ियों के इंतजार में परेशान हुए।
बरेली से दिल्ली जाने-आने वाली गाड़ियां मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच नए कॉशन के कारण लेटलतीफी का शिकार हुईं। 13020 बाघ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट पांच-पांच घंटे देरी से आईं। 20504-03 राजधानी एक्सप्रेस एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 12317-18 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12332-31 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12430-29 एसी सुपरफास्ट, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से आईं।
वहीं, 20963 साबरमती-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट दो घंटे, 22542 दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस, 22417 महामना एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आईं। 14208-07 पद्मावत एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 13010-09 दून एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। संवाद