फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली टनकपुर के बीच चलेगी ईएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें आने वाले दिनों में डीजल इंजन मल्टीपल यूनिट (डीईएमयू) की जगह इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) हो जाएंगी। इनमें काशीपुर-बरेली सिटी डीईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल (05352) व बरेली सिटी-काशीपुर डीईएमयू स्पेशल, बरेली सिटी-टनकपुर डीईएमयू (5321) व टनकपुर-बरेली सिटी डीईएमयू एक्सप्रेस शामिल हैं। चारों ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और सफर आरामदायक होगा।
विज्ञापन

ईएमयू ट्रेनें चलाए जाने से कार्बन उत्सर्जन घटेगा। ईएमयू का पिकअप, डीईएमयू के मुकाबले अधिक होता है। ट्रेन चलने और रुकने में समय कम खर्च होता है। बरेली से टनकपुर तक ट्रेन पर सफर करने वालों का आधा घंटा बच सकता है। जब यह ट्रेन चलेगी तो टाइम टेबल भी बदलेगा। फिलहाल चेन्नई स्थित कोच कारखाने से कोच आवंटित होने का इंतजार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में डीईएमयू की जगह ईएमयू ट्रेनें चला करेंगी। फिलहाल दो रैक ही आवंटित हुए हैं। डीईएमयू के कोच ईएमयू में बदल कर दिए जाएंगे।
इज्जतनगर में ईएमयू चलाने की तैयारी हो रही पूरी
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी और इज्जतनगर रेल मंडल में डीजल पैंसेजर ट्रेनों के स्थान पर ईएमयूचलाई जानी है। इज्जतनगर में डीईएमयू के लिए बना शेड इलेक्ट्रिफाइड कर दिया गया है। इसका परीक्षण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें