फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन के लिए रबर फैक्टरी परिसर में चक्रव्यूह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बाघिन की रेस्क्यु के बाबत चल रही कवायद में शनिवार को अफसर रबर फैक्टरी नही पहुंचे। जिसकी वजह से कैमरे चेक न होने से बाघिन की लोकेश्न ट्रेस नहीं की जा सकी। इस बीच अफसरों के निर्देश पर चार कमरों को पिजड़े बनाने की गतिविधि जारी रही। जानकारी के मुताबिक रविवार को मुख्य वन संरक्षक की निगरानी में इन पिंजड़ों में शिकार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से फैक्टरी में डेरा जमाए बाघिन को अब विशेषज्ञों के वापस लौटने के बाद ट्रेंक्युलाइज किया जाएगा। फिलहाल, बाघिन को पिंजड़े में कैद करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत कमरे शुक्रवार को ही तैयार हो गए थे लेकिन उनके गेट पर लगाए गए शटर नुमा लकड़ी के दरवाजे में कुछ कमी थी जिसे शनिवार को सही करा दिया गया। जानकारी मिली है कि रविवार को मुख्य वन सरंक्षक ललित वर्मा टीम के साथ रबर फैक्टरी पहुंचकर तैयार कमरों की निगरानी कर शिकार बांधकर छोड़ देंगे। कानपुर से विशेषज्ञ करीब हफ्ते भर में लौटेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले पर डीएफओ भरतलाल से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें