फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में जोगी नवादा बना छावनी: बाहरी लोगों के आने पर सख्ती से पूछताछ, खुराफातियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए

Sun, 06 Aug 2023 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति न देने के बाद पुलिस-प्रशासन का पूरा जोर इस रविवार माहौल दुरुस्त रखने पर रहा। इसलिए चक महमूद और जोगी नवादा की ओर जाने वाले हर रास्ते और अंदर की गलियों में पुलिस का पहरा सख्त कर दिया।
विज्ञापन
जोगी नवादा में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जोगी नवादा और चक महमूद में बीते दो रविवार को हुए बवाल के बाद इस रविवार को शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिहाज से पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी बना दिया। सुबह से ही करीब एक हजार पुलिसकर्मी यहां तैनात रहे। आरएएफ से लेकर पीएसी एक प्वाइंट बनाकर लगाई गई। हालांकि कांवड़ यात्रा की अनुमति पुलिस प्रशासन पहले ही निरस्त कर चुका है, लेकिन एहतियातन गलियों में पुलिस का पहरा लगाकर निगरानी की गई।  
विज्ञापन

दोनों पक्षों के खुराफातियों पर पुलिस और खुफिया अमले की नजर है। खुराफातियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। जोगी नवादा में घुसने वाले बाहरी लोगों से बैरियर पर पूछताछ की गई। उनके आधार कार्ड चेक कर डिटेल रजिस्टर में नोट की गई। पुलिस अधिकारी भी सड़कों पर घूम कर जायजा लेते रहे। 

ये भी पढ़ें- शादी के पांच महीने बाद मौत: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप; पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

 

बीते दो रविवार को हो चुका है बवाल 

जोगी नवादा और चक महमूद में पिछले दो रविवार को बवाल हो चुका है। पहली बार में कांवड़ यात्रियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। दूसरी बार में कांवड़ यात्रा के दौरान फायरिंग होने पर लाठीचार्ज कर दिया गया। उस मामले में तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का लखनऊ पीएसी में ट्रांसफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित कर दिए गए। 
विज्ञापन

तीसरे रविवार को कोई व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। शनिवार को एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ तृतीय व बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। सभी प्रमुख रास्तों के साथ ही गलियों तक में बैरिकेडिंग की गई है। रविवार सुबह से पूरे इलाके में कड़ा पहरा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें