फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराता मिला बाघिन का शव, पोस्टमार्टम से पता चलेगी मौत की वजह

Thu, 11 Jul 2019 05:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
बाघिन के शव की जांच करते विशेषज्ञ, मौके पर मौजूद वन कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज से होकर निकली खीरी ब्रांच नहर (बड़ी नहर) में बुधवार सुबह एक बाघिन का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को निकाला। वन विभाग की टीम को उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बिझौली गांव के पास नहर में बाघिन का शव देखा। मौके पर पहुंचे दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक डीएफओ साउथ समीर कुमार, एसडीओ रविशंकर शुक्ला और वन कर्मियों की टीम ने शव को नहर से पानी से निकाला। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। बाघिन के शव को वन विभाग जिला मुख्यालय ले गया है जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए चार डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। इसके लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ समीर कुमार ने आईवीआरआई बरेली के डॉक्टरों को पत्र लिखा है। बाघिन के शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होने की संभावना है। 

संभावना है कि बाघिन की मौत किसी जहरीले जानवर के खाने से हुई हो। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। बाघिन की लंबाई 2.40 मीटर और ऊंचाई 80 सेंटीमीटर है। पोस्टमार्टम के बाद ही बाघिन की सही उम्र और मौत के कारणों का पता चल सकेगा। -समीर कुमार, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें