तिकुनिया। ग्राम पंचायत मंझरा पूरब के मजरा गांव पारसपुरवा में सोमवार शाम करीब सात बजे खेत में चारा काट रहे 15 वर्षीय किशन नामक किशोर को जंगल से निकले बाघ ने मार डाला।
किशोर की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन दौड़े तब तक बाघ किशन की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने किशोर के दो पैर और दो हाथ खा लिए हैं। मंझरा पूरब के प्रधान रामपाल ने बताया कि पप्पू का पुत्र किशन घर के पीछे अपने खेत में चारा काट रहा था हल्का अंधेरा हो चुका था इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर आए बाघ ने किशन को दबोच लिया। किशन की चीखपुकार पर जब तक ग्रामीण दौड़े तब तक बाघ किशोर को लेकर गन्ने के खेत में घुस चुका था। घटना की सूचना कोतवाली तिकुनिया पुलिस को मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजूराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया बताया बाघ ने एक किशोर को अपना निवाला बना लिया है। उत्तर निघासन रेंज बेलराया के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।