फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: जंगल से निकलकर बाघ ने गाय को मार डाला, घर के पास जमाये हुए है डेरा; सुरक्षा में जुटे वनकर्मी

Sun, 10 Nov 2024 09:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे बाघ ने घर के बाहर बंधी गाय को मार डाला। बाघ घर के नजदीक गन्ने के खेत में डेरा जमाये हुए है। 
विज्ञापन
बाघ ने गाय पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे बाघ ने घर के बाहर बंधी गाय को हमला कर मार डाला। जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। बाघ घर के नजदीक गन्ने के खेत में डेरा जमाये हुए है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर घर को सुरक्षित किया और निगरानी बढ़ा दी।

विज्ञापन


कलीनगर थाना क्षेत्र के चांदूपुर गांव की है। शनिवार रात एक बाघ जंगल से निकलकर गांव निवासी दलजीत सिंह के घर के निकट पहुंच गया। बाघ ने घर से बाहर बंधी गाय पर हमला किया और मार डाला। आहट पर जागे परिजनों ने शोर-शराबा करना शुरू किया। इस पर बाघ पास के ही गन्ने के खेत में जाकर घुस गया। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना पर ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए।

वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद टीम ने जाल मंगवाया और खतरे को देखते हुए दो हिस्सों में जाल लगाकर सुरक्षित किया। रविवार को भी बाघ की गन्ने में मौजूदगी देखी गई, जिससे क्षेत्र में दशहत बनी हुई है। टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। दिन के अलावा रात को भी टीम बाघ की मौजदूगी पर नजर बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें