फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एप डाउनलोड करते ही ब्लैकमेल करने लगे ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा क्षेत्र के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर कैश नाऊ एप डाउनलोड किया था। एप पर खाता संबंधी जानकारी लेने के बाद साइबर ठग उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर देखकर एप डाउनलोड किया। एप द्वारा उनसे खाता नंबर, पैनकार्ड, आधार कार्ड अपलोड कराए गए। सोनू के खाते में एप द्वारा 6333 रुपये भेज दिए गए। इन रुपयों को एक साल में लौटाने की बात एप के जरिये कही गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही साइबर ठग सोनू के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो बनाकर डालने लगे।
शर्म की वजह से सोनू ने 6375 रुपये जमा कर दिए। उसके बाद सोनू के मोबाइल पर सौ अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मेसेज और रुपयों की डिमांड आई। सोनू ने घबराकर 4715 रुपये और भेज दिए, लेकिन धमकियों का सिलसिला नहीं थमा। अब हर महीने 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। सोनू ने एसएसपी से शिकायत की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें