फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक तस्करों से सौदेबाजी में दरोगा और दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मैक तस्करी के मामलों में पुलिस की मिलीभगत खुलकर सामने आ रही है। एक स्मैक तस्कर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सौदोबाजी करने के आरोप में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें बिथरी चैनपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह, इज्जतनगर थाने का सिपाही राहुल कुमार और बारादरी थाने का सिपाही दीपक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

16 मार्च को बिथरी पुलिस ने स्मैक तस्करी का जो गुडवर्क दिखाया था, वह भ्रष्टाचार का ही नमूना था। पुलिस ने बिथरी चैनपुर में पुरानी बस्ती निवासी नदीम और पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले सोहेल को गिरफ्तार किया था। दोनों को स्कूटी समेत परसौना मजार के पास से पकड़ना दिखाया गया। नदीम से 13 तो सोहेल से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिखाई गई थी।
इस मामले में अधिकारियों को सूचना मिली कि पुलिस ने सौदेबाजी करके खुलासा किया है। एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी से इसकी जांच कराई तो चौंकाने वाली चीजें पता लगीं। इसके बाद ही राजेंद्र सिंह समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


दो सौ ग्राम स्मैक बरामदगी का शोर, सजा कम कराने को 25 ग्राम दिखाई
सूत्रों के मुताबिक राहुल और दीपक पहले एक थाने में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने ग्राहक बनकर नदीम और सोहेल से डील कर उनको बड़ा बाईपास पर बुलाया। शक होने पर नदीम और सोहेल ने उनको टीपीनगर की ओर बुलाया। वहां डील के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी बड़ी रकम मांगने लगे तो तस्कर तैयार नहीं हुए। इस पर सिपाहियों ने टीपीनगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को बुला लिया। इसके बाद भी तस्कर मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि राजेंद्र सिंह व सिपाहियों ने फिर छोटी डील की। तय हुआ कि स्मैक बरामदगी केवल 25 ग्रम दिखाई जाएगी, इससे कम सजा मिलेगी। पुलिस ने डील के साथ कार्रवाई दिखाकर अफसरों की शाबासी भी ले ली। इनकी करतूत का पता लगा तो अफसर भी सन्न रह गए।

फोटो- प्रभाकर चौधरी
वर्जन
भ्रष्टाचार के मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। इस पर सूचनाएं आ भी रही हैं, जिन पर कार्रवाई होती रहेगी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रहेगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें