आरोपियों ने युवक से अफ्रीका में नौकरी लगवाने और भिजवाने के बदले 15 लाख रुपये की मांग की। इंतजार ने उन्हें पांच लाख रुपये अभिषेक को अन्य लोगों के सामने दिए और दस लाख रुपये रहीमुद्दीन के जरिये बैंक खाते में जमा कराए।
इंतजार के मुताबिक बताए गए समय पर उसे ऑफर लेटर नहीं मिला तो धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसे अफ्रीका भेजने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इंतजार ने कॉल की तो आरोपियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। इसके बाद पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।