फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन साल बाद सड़कों के लोकार्पण की आई याद तो कई टूटी हुई मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन साल पहले बनीं 10 सड़कों के लोकार्पण की याद अफसरों को अब आई। जब आंवला सांसद नीरज मौर्य से संपर्क किया तो पता चला कि ज्यादातर सड़कें तो टूट चुकी हैं। इस पर सांसद ने मरम्मत के बाद ही लोकार्पण की बात कही। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब इन सड़कों की मरम्मत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण खंड द्वितीय की ओर से 23 अप्रैल को आंवला सांसद नीरज मौर्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत निर्मित 10 मार्गों के लोकार्पण के लिए पत्र भेजा गया। इसके लिए फरीदपुर ब्लॉक के खल्लपुर से फरीदपुर मार्ग को चुना गया और 26 अप्रैल की तिथि प्रस्तावित की गई। आंवला सांसद ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों के लोकार्पण की तैयारी है, उनकी मरम्मत तीन साल पहले ही पूरी हो गई थी। अब वे जगह-जगह टूट गई हैं। क्या मैं टूटी सड़कों का लोकार्पण करूंगा?
इस पर विभाग ने दो दिनों तक मरम्मत कराने का प्रयास किया, फिर 25 अप्रैल को अपरिहार्य कारणों से लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। यह स्थिति तब है, जबकि सड़क बनने के बाद पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें