पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन
नायब तहसीलदार मीरगंज अरविंद के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व टीम ने मौका-मुआयना किया। गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है। साक्षी के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, एक दिन बीतने पर भी बैरिकेडिंग नहीं की गई है।
ग्राम प्रधान मीरा देवी ने बताया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। बच्ची की मौत का गम हमें भी है।
एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने बताया कि गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए गड्ढा खोदवाया गया था। उसमें डूबने से बच्ची की मौत हो गई। टीम ने मौका-मुआयना करके ग्राम प्रधान को गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। बच्ची के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।