भोजीपुरा। पुलिस ने गत वर्ष चोरी गई बाइक, पार्ट्स व तमंचा समेत तीन वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी पुलिस ने सीज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव रत्नानंदपुर निवासी सुरेंद्र की बाइक भोजीपुरा थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इसका भोजीपुरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सुबह 11 बजे नैनीताल हाईवे किनारे भैरपुरा बाजार से तीन वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में अमन, अर्जुन उर्फ रैपर, मोहित निवासी टयूलिया थाना फतेहगंज पश्चिमी के नाम सामने आए हैं। आरोपी अमन के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया है। संवाद