फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेंगी पंजाब मेल समेत तीन ट्रेनें

विज्ञापन
Kashi-Kevadia train - फोटो : Kashi-Kevadia train
विज्ञापन
सहारनपुर/बरेली। सोमवार से पंजाब मेल, कोलकाता-नंगलडैम एक्सप्रेस और कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक, फेस्टिवल स्पेशल के रूप में 03005 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस और 03006 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन 18 से 22 जनवरी तक होगा। 02325 कोलकाता नंगल डैम स्पेशल और 02326 नंगल डैम कोलकाता स्पेशल भी 22 तक चलेंगी। इसके अलावा 02317 कोलकाता अमृतसर और 02318 अमृतसर कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी इस अवधि के लिए संचालित होंगी। आगे यात्री मिलने पर ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया जाएगा। ये ट्रेनें कोलकाता, अमृतसर, हरिद्वार, पटना, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लुधियाना, जालंधर रामपुर, अमेठी, रायबरेली, नगीना, नजीबाबाद, फगवाड़ा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें