फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झारखंड से अफीम लाकर बेचते तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बिशारतगंज पुलिस हिरासत में तस्कर
विज्ञापन
बिशारतगंज। रांची, झारखंड से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्करों में दो अलीगंज व एक वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मंगलवार को चेकिंग के दौरान अखा मोड़ के समीप से बाइक सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से 7.5 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, दो हजार की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में नन्हे मौर्य, विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र मौर्य निवासी गांव कुडरिया, फैजुल्लापुर थाना अलीगंज व सुनील निवासी गांव मकरंदपुर, थाना वजीरगंज बदायूं शामिल हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह रांची झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम लाकर यहां बेचते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें