भमोरा,। चार ई रिक्शा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
भमोरा। भमोरा व दातागंज थानों में दर्ज ई-रिक्शा चोरी के मुकदमे का खुलासा करते हुए भमोरा पुलिस ने चार-ई रिक्शा बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भमोरा पुलिस को बल्लिया के एक ईंट-भट्ठे के पास ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली। चौकी इंचार्ज बल्लिया सत्येंद्र कुमार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गिरोह के तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार ई-रिक्शा बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम जमील पुत्र मोहम्मद शफी निवासी डहरपुर दातागंज, सत्यपाल पुत्र नाथूलाल निवासी दिउरी आजमपुर दातागंज, विजेंद्र पुत्र रघुनाथ निवासी कंकरऊआ दातागंज बदायूं बताया है। तलाशी लेने पर दो मोबाइल व पांच हजार रुपये भी बरामद हुए।
पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे ई-रिक्शा बुक कर चालक को नशीला पदार्थ देकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। संवाद