मीरगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिन्धौली में चोर सराफ की दुकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, मौके पर मीरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने नाराजगी जताई और पुलिस से तत्काल खुलासे की मांग भी की।
सोमवार रात चोर कस्बे में एक सराफ की दुकान के पीछे मकान की छत का जाल तोड़कर उसमें प्रवेश कर गए। यहां से करीब 14.40 लाख के दो सौ ग्राम सोने, करीब 9.40 लाख के दस किलो चांदी, 1.90 लाख की नकदी सहित सीसी कैमरा डीवीआर भी साथ ले गए। दुकान मालिक कौशल गुप्ता ने मंगलवार सुबह दुकान का शटर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी नहीं लगी भनकपीड़ित ने बताया कि दुकान के पास में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भी है, जिसमें दो पुलिस कर्मी पूरी रात ड्यूटी करते हैं। उसके बाद भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर मीरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नाराजगी जताईI क्षेत्र में इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक मीरगंज अवधेश कुमार ने बताया कि चोरों को खोज कर जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
कमरे में बिखरा सामान। संवाद