फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के तीन खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल में मिला दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के होनहार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन और मेहनत के दम पर स्पोर्ट्स हॉस्टल में जगह बनाई है। हॉकी खिलाड़ी वंशिका गंगवार का चयन अयोध्या स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ है। वंशिका ने स्कूल में साथियों को हॉकी खेलते देखकर स्टिक थामी। पूर्व हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आदर्श मानने वाली वंशिका रोज तीन-चार घंटे मैदान पर पसीना बहाती हैं।
विज्ञापन

आगरा स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयनित होने वाली ईशा बास्केटबॉल की खिलाड़ी हैं। उन्होंने एथलेटिक्स से खेलों की दुनिया में कदम रखा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण के दौरान बास्केटबॉल कोच सोनू श्रोतिया ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें बास्केटबॉल खेलने की सलाह दी। कोच की सलाह पर ईशा ने इस खेल में अभ्यास शुरू किया। वह रोज चार घंटे अभ्यास करती हैं।
फुटबॉल खिलाड़ी अंश सिंह ने बस्ती स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में अपना स्थान पक्का किया है। अंश को बचपन से ही फुटबॉल के प्रति लगाव रहा है। अंश ने बताया कि पहली बार उनका चयन नहीं हो सका था, फिर भी उन्होंने अभ्यास जारी रखा। तकनीक में सुधार और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने दोबारा ट्रायल दिया और सफलता अर्जित की। अंश देश का प्र्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें