फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट से रसुइया के बीच तीन जगह रेल फ्रैक्चर

Sun, 05 Nov 2017 02:00 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
रेल की पटरी
विज्ञापन
सर्दी की शुरुआत के साथ ही पटरी चटकने के मामलों में इजाफा हो गया है। शनिवार को कैंट से रसुइया स्टेशन के बीच किमी संख्या 10302/20 से किमी संख्या 10302/28 तक तीन जगह रेल फ्रैक्चर हो गया। पॉवर केबिन से मेसेज मिलने के बाद राजधानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सूचना के बाद कंट्रोल रूम ने तीन घंटे का ब्लॉक लेेकर मरम्मत कराई। बाद में एहतियातन कॉशन देकर ट्रेनें गुजारी र्गइं।   इसके अलावा शनिवार को ही बरेली-लखनऊ रूट पर रोजा के पास बेहटागोकुल और कोहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच भी पटरी टूटी मिली। यहां भी तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य कराया। इसके बाद ही ट्रेनों को गुजारा जा सका। शुक्रवार को बरेली यार्ड में भी सुबह 8.25 बजे रेल लाइन चटकी होने की सूचना जारी हुई थी। तकनीकी टीम ने अस्थाई मरम्मत के बाद कॉशन के सहारे ट्रेनों को गुजारना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार को अमरोहा से गजरौला के पास भी ट्रेन पटरी चटकी थी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस के लोको पायलट ने झटका महसूस होने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी टीम ने मरम्मत की और फिर कॉशन के सहारे ट्रेनों को गुजारा गया। लगातार पटरियों के चटकने की घटनायें सामने आने पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें