फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आपराधिक प्रवृत्ति के तीन लोग जिलाबदर, चार पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने आपराधिक प्रवृत्ति के तीन लोगों को गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर किया है। जिलाबदर की अवधि में ये जिले में दिखाई दिए तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। साथ ही, चार लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने रविवार को बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के बक्सरिया गांव निवासी सत्यम गौड़, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के कादरगंज गांव के राजवीर उर्फ अखिलेख कुमार और क्योलड़िया थाना क्षेत्र के परसरामपुर गांव निवासी धर्मपाल को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
तीनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं। इसके अलावा भुता थाना क्षेत्र के अरविंद्र उर्फ रविंद्र, क्योलड़िया थाना क्षेत्र के जसवंत और हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लईक उर्फ लईका व जसवीर को व्यक्तिगत बंधपत्र पर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

इनकी गतिविधियों की निगरानी करने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उधर, सुभाषनगर थाना क्षेत्र में 28, कोतवाली थाना क्षेत्र में 7 और बहेड़ी तहसील के परगना रिछा में 50 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इन सभी सिलिंडर की कालाबाजारी की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें