फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भीषण हादसा: बस और वैन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 10 घायल; कटर से काटकर निकाले गए शव

Sat, 18 Oct 2025 09:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात इको वैन और बस की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी वैन में सवार थे और पीलीभीत जा रहे थे। 
विज्ञापन
ढाबे के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार और बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली से सवारियों को लेकर जा रही इको वैन मिर्ची ढाबे के समीप बस से टकरा गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मिर्ची ढाबे के पास हुआ हादसा 
भुता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बीसलपुर मार्ग पर मिर्ची ढाबे के पास इको वैन और बस की भिड़ंत हो गई। कार बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी, जबकि बस बरेली की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस और बरेली से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। 

कटर से वैन काटकर निकाले गए शव 
पुलिस के मुताबिक वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। जिसमें चालक और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों वैन में सीट पर ही फंस गए थे। अग्निशमन यूनिट के काफी प्रयास के बाद इन्हें निकाला जा सका। इसके लिए कटर और कई उपकरण से वैन को काटना पड़ा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

कटर से वैन की सीट काटकर लोगों को निकाला - फोटो : वीडियो ग्रैब
हादसे के बाद बस चालक भागा 
पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे लिया है। बस का चालक मौके से भाग गया है। बस की कोई सवारी मौके पर मौजूद नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। आगे बैठी सवारियां उसी में फंस गईं थी।

इन लोगों की हुई मौत
  • राकेश पुत्र विजय बहादुर उम्र 30 वर्ष (कार चालक) निवासी ग्राम खगड़िया थाना दियोरिया, पीलीभीत।
  • गौरव पुत्र सियाराम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया, पीलीभीत। 
  • जितेंद्र पुत्र मनुराम उम्र 32 वर्ष निवारी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा, पीलीभीत।
ये लोग घायल हुए 
शिव शंकर पुत्र धर्मपाल, हरीशचंद्र पुत्र रामपाल, छोटेलाल पुत्र बाबूराम, महेंद्र पुत्र रामबहादुर निवासी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा, कांता प्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद, अजय पुत्र रामनाथ, अमित पुत्र खेमकरन, भजनलाल उर्फ बड़े पुत्र तोले, बीरपल उर्फ नन्नू पुत्र तोले, गोधन पुत्र सियाराम निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

अफसरों ने ओवरटेक को माना हादसे की वजह
एआरटीओ रमेश चंद प्रजापति, तहसीलदार अजय सिंह ने भुता में बीसलपुर रोड के घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क हादसे की जांच पड़ताल की। प्रजापति ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ पटरी न होना भी हादसे का मुख्य कारण बना। रोड किनारे किनारे झुके पेड़ों से भी हादसा होने की आशंका रही होगी। उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तो बस खाली थी और चालक भी भाग गया था। कार सवार लोग घायल थे। बस को जेसीबी की सहायता से हटवाकर किनारे लगवाया गया।

प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि बस के आगे कोई दूसरी बस या बड़ा वाहन था, उसे ओवरटेक करने के चक्कर में वह सामने से आ रही वैन को नहीं देख सका। संभवत: बस के आगे वाले वाहन ने सड़क किनारे लगे पेड़ की वह डाल बचाने के लिए दाहिने मोड़ा और फिर पीछे वाली बस में वैन घुस गई होगी। पुलिस ने पेड़ की डाल को भी हटवा दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें