फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही बेवा हुई मिशबा, रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

Tue, 13 Jun 2023 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली-नैनीताल हाईवे पर सोमवार को सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी, जिससे मां-बेटी और टेंपो चालक की मौत हो गई। एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
मृतक खादिम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनिया क्षेत्र में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार रफीक की पत्नी वानो, पुत्री अंगूरी और टेंपो चालक खादिम की मौत हो गई। रफीक के परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


टेंपो चालक खादिम उर्फ नन्हे की एक माह पहले ही आंवला के गांव बरखेड़ा मिशबा अंसारी से शादी हुई थी। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही मिशबा की गृहस्थी उजड़ गई। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। खादिम एक बहन व तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था।

रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

सड़क हादसे ने सबसे ज्यादा सदमा रफीक के परिवार को दिया है। उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई तो परिवार के दूसरे सदस्यों की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन

 

हाजी रफीक कुरैशी की मुड़िया जागीर गांव में रिश्तेदारी है, जहां इन दिनों उर्स चल रहा है। उन्होंने इस बारे में रिश्तेदारों को सूचना दे रखी थी कि वह लोग आ रहे हैं। पूरा परिवार इसीलिए टेंपो बुक करके कुल शरीफ में जा रहा था। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां आराम भी करना था। कुल में पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और रिश्तेदार इंतजार करते ही रह गए।

संबंधित खबर- बरेली में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत, परिवार के छह लोग घायल

रफीक की पत्नी बानो व उनकी अविवाहित बेटी अंगूरी की भी मौत हो गई। बेटा भूरा कुरैशी और भूरा के तीन महीने के बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। भूरा को एक बार तो डॉक्टर ने मृत बता दिया था पर बाद में सांसें चलने लगीं तो फिर उसे बचाने के लिए टीम लग गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल को रेफर कर दिया गया।


 
विज्ञापन

एक्सीडेंट जोन बन गया है सेमीखेड़ा 

नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा रेलवे फाटक के पास जिस जगह हादसा हुआ, वह एक्सीडेंट जोन बन गया है। वहां कई हादसे हो चुके हैं। दो दिन पहले ही अज्ञात वाहन से बाइक सवार की मौत हुई थी। पुलिस पिकेट यहां नहीं लगती और न ही गलत दिशा में जाने वाले वाहनों पर ही शिकंजा कसा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें