रोली ने अनुपम और उसकी बहन ललिता गंगवार के साथ मिलकर रोहित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रोहित को भड़काकर उसकी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखवा लिया और इसके बाद रोहित की हत्या की। उसकी पत्नी पर ही आरोप लगा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।