आंवला।
धनतेरस पर्व पर जुआ खेलते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि पुरैना चौराहे के समीप देशी शराब की भट्ठी के पीछे खाली जगह में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा लिया, जबकि एक जुआरी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला गंज निवासी सौरभ गुप्ता, मोहल्ला पुरैना बस स्टैंड निवासी अर्जुन शर्मा व अरुण शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अतरछेड़ी गांव निवासी उत्तम सिंह फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद