तीन करोड़ रुपये का सोना लूटा
बिहार के भभुआ रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों ने डीआरआई अधिकारी बनकर संजीव को हड़काया और उनके पास मौजूद करीब तीन करोड़ का सोना व उनका फोन कब्जे में ले लिया। संजीव को जेल भेजने व फर्म मालिक के घर दबिश देने की धमकी दी और फिर बहाने से ट्रेन से उतर गए।
बिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पीड़ित कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज की। फिर बरेली के बारादरी थाने की पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया। लूटा गया बाकी सोना बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
दो मुख्य आरोपियों की तलाश
दो मुख्य आरोपियों धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य की तलाश में बिहार रेल पुलिस अब भी बरेली में मौजूद रहकर दबिश दे रही है। बरेली एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बिहार रेल पुलिस का बारादरी थाना पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कराई जाएगी।