एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी और एएसपी चंद्रकांत मीना
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के तीन आईपीएस अधिकारियों और पांच पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। एसएसपी, एसपी सिटी और एएसपी को डीजीपी प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया है। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए हैं।
डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ थ्री के रूप में काम कर रहे एएसपी चंद्रकांत मीना को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया। गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर तीनों आईपीएस अधिकारियों को एडीजी व आईजी के हाथों ये प्रशंसा चिह्न दिया गया। बता दें कि एक जनवरी को ही आईपीएस अखिलेश चौरसिया एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट हुए।
एसपी सिटी के पेशकार एसआई घनश्याम, यूपी 112 के हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन व पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल मुकेश बाबू को अति उत्कृष्ट पदक दिया गया। बिथरी चैनपुर थाने के एसएसआई सतीश कुमार व कोतवाली में तैनात दरोगा वकार अहमद को उत्कृष्ट पदक दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में पदक प्रदान किए गए।