फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस मिलने के बाद तीन और नए हॉटस्पॉट घोषित

विज्ञापन
बरेली के बानखाना मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शासन ने मझगवां, मीरगंज और बरेली के बानखाना में बनाया हॉटस्पॉट

बरेली। सोमवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आने के बाद प्रशासन ने मझगवां और मीरगंज के साथ शहर के बानखाना में तीन नए हॉटस्पॉट घोषित कर दिए हैं। पिछले तीन मिलाकर अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर छह हो गई है। प्रशासन नए हॉटस्पॉट में चार सौ मीटर दायरा प्रतिबंधित करने के साथ वहां होम डिलीवरी सिस्टम को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद पहले मीरगंज के खानपुरा, आंवला के खैलम और शहर के बिहारीपुर में तीन हॉटस्पॉट थे लेकिन सोमवार को कोरोना के तीन और नए मरीज सामने आ गए। इसमें सीएचसी मीरगंज का एंबुलेंस चालक तो सीएचसी के पास रहता था। उस इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। जबकि शहर के बानखाना में बर्फखाना इलाके और मझगवां के हरेन नगला जागीर में भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वहां भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

कोरोना के तीन नए केस मिलने के बाद संबंधित इलाकों में हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहां पर हॉटस्पॉट के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें