फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन और गैंग पंजीकृत... पुलिस ने हत्या-लूट और तस्करी करने के आरोपियों पर कसा शिकंजा

Wed, 24 Dec 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हत्या-लूट और तस्करी करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन और गैंग पंजीकृत किए हैं। इन गैंग पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपियों का गैंग पंजीकृत करने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन और गैंग पंजीकृत करा दिए हैं। हत्या लूट और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इन गिरोह पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले फतेहगंज पश्चिमी निवासी अकरम को गैंग लीडर बनाया है। अकरम के गैंग में फतेहगंज पश्चिमी के आसिफ, जावेद, राशिद, उस्मान कुरैशी, सीबीगंज निवासी हारुन और बारादरी निवासी अफजाल मुल्ला सदस्य के रूप में सक्रिय है। सभी का गिरोह इज्जतनगर पुलिस ने पंजीकृत कर लिया है।

भमोरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर चकरपुर के राजवीर को पंजीकृत किया है। उसके खिलाफ पहले भी भमोरा एसओ सनी चौधरी बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। सुभाषनगर पुलिस ने लूट करने वाले विक्की दिवाकर को गैंग लीडर के रूप में दर्ज किया है। उसके गिरोह में सुभाषनगर के विकास उर्फ विक्कू, रोहित, बारादरी के गंगाधर पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन


बिहारी के गैंग की भी निगरानी शुरू
बारादरी पुलिस ने गौरव गोस्वामी हत्याकांड में शामिल गैंग को पंजीकृत किया है। इस गैंग का लीडर खुर्रम गौंटिया का निशांत सोनकर उर्फ बिहारी है। निशांत के गैंग में बारादरी का चंदन, अभय, राजा उर्फ कपिल, समीर, शेखर, नैतिक और अनस उर्फ मुलायम सक्रिय है। यह गैंग हत्या व पिटाई करता है। सभी बदमाशों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें