फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: सूखी माइनर में पड़ी मिली तीन माह की बच्ची, रोने की आवाज पर रुके राहगीर; पुलिस बनी मददगार

Mon, 03 Feb 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शाम करीब पांच बजे माइनर के निकट कच्चे रास्ते से होकर कुछ राहगीर गुजरे तो बच्ची के रोने की आवाज आई। राहगीरों ने रुककर देखा तो माइनर में एक बच्ची जमीन पर पड़ी रो रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर से सटे ललौरीखेड़ा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। तीन माह की बच्ची को कोई सूखी माइनर में फेंक गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा क्षेत्र के शिवपुरिया के पास से गुजरी माइनर का है। सोमवार शाम करीब पांच बजे माइनर के निकट कच्चे रास्ते से होकर कुछ राहगीर गुजरे तो बच्ची के रोने की आवाज आई। राहगीरों ने रुककर देखा तो माइनर में एक बच्ची जमीन पर पड़ी रो रही थी। बच्ची की उम्र करीब तीन माह प्रतीत हो रही है। राहगीरों ने बच्ची को गोद में उठाया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

सूचना पर ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज मोहित कुमार मौके पर पहुंचे। सूचना पर चाइल्डलाइन केयर की टीम भी पहुंच गई। टीम ने जांच पड़ताल के बाद बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। इधर तीन माह की बच्ची को फेंक जाने की सूचना पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग बच्ची को गोद लेने के लिए आगे आ गए। पुलिस ने उन्होंने प्रक्रिया के तहत गोद लेने की बात कहकर समझाया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड केयर की टीम ने अपनी देखरेख में ले लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें