फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेफड़ों में खून भरने से हुई तीन माह के बच्चे की मौत

Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हरेली अलीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात तीन माह के रामलड़ैते की मौत सीने में चोट लगने के बाद फेफड़ों में खून भरने से हुई थी। वह मारपीट के दौरान दादी की गोद से छिटककर खड़ंजे पर गिर गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। मासूम की मौत के बाद चाचा मौजीलाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
गांव में रातभर पुलिस टीम तैनात रही। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें