फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तार जोड़ते समय बिजली गुल होने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय बिजली गुल हो जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। तीन लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

10 जून की रात आंधी-बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। वार्ड-27 के गांव मथुरापुर में तीन दिन से बिजली नहीं नहीं आई तो पार्षद के बेटे राहुल साहू के साथ ग्रामीणों ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया था। इसके बाद विद्युत निगम ने शाम तक आधे गांव की आपूर्ति चालू कर दी थी। जब बाकी हिस्से की आपूर्ति चालू नहीं हुई तो गांव का ही जन्नत अली पार्षद के घर आया और पोल से आगे की लाइन जोड़ने की बात कही। इस पर पार्षद ने हां कह दी। जन्नत ने जैसे ही तार जोड़े, पार्षद के घर की बिजली चली गई। उस समय मामला रफा-दफा हो गया। इसके बाद राहुल विद्युत निगम की टीम को लेकर शनिवार रात में लाइन दुरुस्त कराता रहा, मगर बिजली नहीं आई।
पार्षद के पति धर्मवीर साहू का कहना है कि रविवार को वह और उनका बेटा राहुल विद्युत निगम के कर्मचारियों के साथ बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा रहे थे। इसी दौरान जन्नत अली व कासिम सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। राहुल ने विरोध किया तो उसे और भाई जसबीर को पीट दिया। इसमें जसबीर का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

उधर, कासिम का कहना है कि तार जोड़ते समय उसके भाई जन्नत से मारपीट की गई है। धर्मवीर साहू ने कासिम, जन्नत, जाहिद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष के कासिम ने धर्मवीर साहू, राहुल के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें