फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं रोड किनारे तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की कार्रवाई

Tue, 30 Dec 2025 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ बीडीए सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बीडीए की टीम ने बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सोमवार को तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने सबसे पहले अनिल अग्रवाल की ओर से बदायूं रोड पर आठ बीघा क्षेत्रफल पर विकसित जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां सड़क, बाउंड्रीवाल आदि को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद बीडीए टीम ने बदायूं रोड पर ही विजय पंडित व श्याम बाबू की ओर से 10 बीघा क्षेत्रफल पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, अश्विनी चौहान की आठ बीघा क्षेत्रफल पर बन रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।  

बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजित सिंह ने बताया कि निर्माण, प्लॉटिंग करने से पूर्व बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराना अवैध है। कार्रवाई के दौरान एई गजेंद्र पाल शर्मा, जेई सुरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें