फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हूती हमलों के बीच मक्का मदीना में फंसे बरेली के 300 लोग, सुरक्षित वतन वापसी की कर रहे दुआ

Thu, 15 Oct 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar महबूब आलम, संवाद न्यूज एजेंसी,बरेली

सार

हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब की उड़ानें रद्द होने से बरेली के तीन सौ यात्री मक्का-मदीना में फंस गए हैं। वे लोग सुरक्षित वतन वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सऊदी अरब में उमरा के अरकान अदा करते बरेली के यात्री - फोटो : स्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस कारण बरेली से उमरा पर जाने के लिए तैयार ढाई सौ यात्रियों का सफर थम गया है। वहीं, पहले से उमरा पर गए बरेली के तीन सौ यात्री मक्का और मदीना में फंसे हुए हैं। वह सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
ट्रैवल एजेंसी संचालक मोहम्मद आसिम हुसैन कादरी ने बताया कि सिर्फ सऊदी अरब की एयरलाइंस ही उड़ानों का संचालन कर रही हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस की उड़ानें कैंसिल हैं। 12 अक्तूबर से अब तक कई यात्री अपने टिकट भी कैंसिल करा चुके हैं।  फिलहाल 17 अक्तूबर तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

ट्रैवल एजेंसी संचालक सैयद मुशर्रफ और हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि उनके यहां से भी कई यात्री उमरा पर गए हुए हैं। वह वहां फंस गए हैं, जबकि यहां से जाने की तैयारी कर रहे लोगों ने फिलहाल अपना इरादा बदल दिया है। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि रियाद और जेद्दा में लोगों के फंसे होने की सूचना परिजनों ने अभी प्रशासन को नहीं दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फंसे लोगों को जल्द वतन वापसी की उम्मीद
शहर की रजा कॉलोनी निवासी सरवर आलम ने बताया कि वह वहां खैरियत से हैं। फिलहाल फ्लाइट कैंसिल है। उम्मीद है जल्दी सुकून हो जाएगा और सब लोग खैरियत के साथ वतन वापसी करेंगे। 

किला क्षेत्र के बदरुल हुदा ने बताया कि जो उमरा पूरा कर चुके हैं, वह वापसी के लिए बेचैन हैं। जो लोग बाद में आए हैं, वह सुकून से इबादत और उमरा के अरकान अदा कर रहे हैं।

रामपुर रोड के नजमा ने बताया कि हमले की बात से थोड़ी बैचैनी तो है, मगर उम्मीद है जल्दी ही हालात बेहतर होंगे। यहां लोग होटलों आदि में ठहरे हुए हैं। कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें