फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में बढ़ाए जाएंगे सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रहे हंगामे और मारपीट के बाद अफसरों ने लिया फैसला
विज्ञापन

बरेली। तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में पिछले सप्ताह बार-बार हंगामे और मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने सुरक्षाकर्मियों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ये सुरक्षाकर्मी तीमारदारों को अस्पताल में जबरन घुसने से रोकेंगे और विवाद करने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार रात एक फार्मासिस्ट और एक स्वास्थ्यकर्मी पर संक्रमितों के परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट की थी। देर रात इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था लेकिन अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो काम पर लौट आए। शुक्रवार को अफसरों ने बैठक कर अस्पताल के गेट पर और सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है ताकि ऐसी किसी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने बताया कि लोग अपने मरीज को देखने के लिए जबरन घुस आते हैं। अब सुरक्षाकर्मी किसी तीमारदार को अंदर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें