फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से तीन बच्चियां घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी बच्चियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन बच्चियां घायल हो गईं। हादसे में 11 वर्षीय पूनम (निवासी भूर गौटिया, पीलीभीत) को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुष्पा और सीमा (निवासी परतापुर) को हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों का इलाज एक अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर दो बजे परतापुर के पास रोड किनारे तीन बच्चियां बैठकर खेल रही थी। तभी शीशगढ़ दिशा से बरेली की ओर कार ने सड़क किनारे बैठी बच्चियों को टक्कर मार दी, जिससे बच्चियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दौड़कर बच्चियों को उठाया, तब तक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घायल बच्चियों को धनेटा के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें