फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक टेंपो से टकराई, मामा-भांजे समेत तीन की मौत

Fri, 21 Jun 2024 06:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सिरौली में आंवला रोड पर सोना चौराहे के पास बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की बाइक टेंपो से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गई। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


आंवला रोड पर सोना चौराहे के पास हुए हादसे में बाइक पर सवार गांव धनौरा गौरी निवासी नीरज (30), दीपक पांडे (18), काजल पांडे (16) व बरेली के ठिरिया निवासी अक्षय मिश्रा (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दीपक और उनके भांजे अक्षय की मौत हो गई। वहीं, टेंपो में बैठे दस्तमपुर निवासी असगर खान (55) की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव लीलौर निवासी मीरा (32), प्रतीक्षा (12) व दीक्षा (5) घायल हो गईं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान-मजदूर मौके पर आ गए। उन्होंने टेंपो के नीचे दबे लोगो को निकाला। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। घायलों को रामनगर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ननिहाल आया था अक्षय, बुला ले गई मौत
सोना चौराहे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाला मासूम अक्षय धनौरा गौरी गांव में ननिहाल में आया था। यहां हादसे में उसकी जान चली गई। वहीं, दीपक पांडे भी परिवार का बेहद लाडला था। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मासूम अक्षय बरेली के ठिरिया का रहने वाला था। वह अपने नाना संजीव बाबू के घर आया था। बृहस्पतिवार को दीपक, उनकी बहन काजल और नीरज पांडे का मनौना धाम जाने की योजना बनाई। दीपक अपने भांजे अक्षय मिश्रा को भी साथ ले गया। 

दर्शन कर चारों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप यह हादसा हो गया। इसमें चारों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, जहां दीपक पांडे, अक्षय मिश्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल काजल व नीरज का इलाज चल रहा है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें