फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर तीन दिन पहले उचसिया मोड़ के पास महिला से चेन छीनने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम उचसिया मोड़ के पास अपने पति के साथ रिस्तेदारी में कांठ शाहजहांपुर जा रही फतेहगंज पश्चिमी की महिला बबली के गले से पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने चेन छीन ली थी, जिसके कारण वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। तीन दिन बाद महिला के पति विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर अज्ञात चेन स्नेचरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला के पति विजय कुमार द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ चैन छीनने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हाईवे पर ढाबों, पेट्रोल पंपों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है। संवाद