बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा की नई कार्यकारिणी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनसंपर्क अधिकारी और कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होगा। जांच के दौरान 11 आवेदन निरस्त कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पर नौ लोगों ने दावेदारी की है। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
आईएमए चुनाव कमेटी की बैठक शनिवार देर रात आईएमए भवन कार्यालय में चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। कमेटी सदस्य डॉ. अजय भारती, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पगरानी मौजूद रहे। चुनाव कमेटी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित खन्ना, डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनीस बेग, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. ज्ञानेंद्र लाल गुप्ता, डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. आरके भास्कर, डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ सचिन अग्रवाल, डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने दावेदारी की है। सचिव पद पर डॉ. गौरव गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. सुमित अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी पद पर डॉ. मोहम्मद तबरेज आलम, डॉ. शिवम कामथान ने नामांकन पर्चा भरा है।
स्टेट काउंसिल सदस्य पद के लिए डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. अरशद अली, डॉ. ज्ञानेंद्र लाल गुप्ता, डॉ. लतिका अग्रवाल, डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. मुरलीधर छाबड़िया, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. रोहितकांत श्रीवास्तव, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. सुजाय मुखर्जी, डॉ. विनोद पागरानी निर्विरोध निर्वाचित हैं।
-
आईएमए सेंट्रल कौंसिल में सदस्य पद के लिए डॉ. अरशद अली, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. कंसू राम, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. रामबाबू अग्रवाल, डॉ. ऋतु राजीव, डॉ. साकेत अग्रवाल, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. विपुल कुमार ने नामांकन भरा। पद के सापेक्ष नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
एक्जीक्यूटिव पद के सापेक्ष नामांकन कम रहे। लिहाजा, सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें डॉ. अजय कुमार गुप्ता, सर्जन डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. अखिल अग्रवाल, डॉ. अलंकृता अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. अनिमेष कुमार, डॉ. अनमोल कुमार अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. अनुराधा कक्कड़, डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. भारती सरन, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. जितेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, डॉ. लईक अहमद अंसारी, डॉ. मयंक कुमार गुप्ता, डॉ. मोहम्मद तबरेज आलम, डॉ. मुदित मिश्रा, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. मुरलीधर छाबड़िया, डॉ. नीलू मल्होत्रा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. आरजी शर्मा, डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, डॉ. राम अवतार गंगवार, डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रुचिन अग्रवाल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. शशांक मिश्रा, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. प्रदीप शरण, डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. तकिरुल हसन, डॉ. विजय गुप्ता शामिल हैं।