बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक स्तर पर दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार सें शुरू हो गईं। पहले दिन तीन परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए।
तीन पालियों में शुरू हुई बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई गईं। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, इसमें से विद्यार्थियों को 75 प्रश्नों का उत्तर दो घंटे में देना था। पहले दिन 10743 पंजीकृत थे। जिसमें 5062 छात्र और 5681 छात्राएं थे। इसमें पहले दिन 205 छात्र और 149 छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए विद्यार्थियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद