फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर से लौटते बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Mon, 12 Jan 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार रात गांधी उद्यान के पीछे हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के धोपेश्वर नाथ मंदिर से लौटते समय रविवार रात तीन दोस्तों की बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। गांधी उद्यान के पीछे हुए हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि गंगापुर निवासी रवि सिन्हा अपने दोस्त रितिक शर्मा और हनी के साथ कैंट इलाके के बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 10 बजे गांधी उद्यान के पीछे कैंट रोड पर बाइक सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रितिक शर्मा की हालत गंभीर बताई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। अन्य दोनों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें