फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सुपारी लेने वाले दो बदमाशों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जेल जाते हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

क्योलड़िया के श्रीपाल ने बेटे और पिता की हत्या का बदला लेने के लिए डेढ़ लाख में दी थी सुपारी
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के लिए 82 हजार रुपये दिए थे एडवांस, दो तमंचे और खुखरी बरामद

नवाबगंज (बरेली)। पिता और बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी देने वाले श्रीपाल और सुपारी किलर रामपाल तथा भंवर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने का डेढ़ लाख रुपये में सौदा हुआ था। 82 हजार रुपये एडवांस दिए जा चुके थे। मगर वारदात से पहले ही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया के गांव डंडिया नजमुलनिशा निवासी श्रीपाल के बेटे विजय पाल की प्रेम प्रसंग के चलते 28 सितंबर 2018 को गांव के ही रमेश चंद्र, जगदीश, तेजपाल और बाबूराम ने हत्या कर दी थी। इससे पहले 1984 में श्रीपाल के पिता रामचरन की हत्या भी रमेश के परिवार वालों ने की थी। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों हत्याओं का बदला लेने के लिए उसने रमेश की हत्या कराने की योजना बनाई और बॉबी नाम के एक व्यक्ति के जरिये हाफिजगंज के गांव नरई निवासी रामपाल उर्फ नन्हे और सुन्नौर निवासी भंवरपाल से संपर्क किया। डेढ़ लाख रुपये में रमेश की हत्या की बात तय हुई। इसमें 82 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए, लेकिन मुखबिरी होने पर ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नवाबगंज इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचा और एक खुखरी भी बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेजकर बॉबी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें