फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मी बनकर स्मैक तस्करी करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़े गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिसकर्मी बताकर स्मैक तस्करी कर रहे थे। इनसे 49 ग्राम स्मैक समेत पुलिस के आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात कोतवाली पुलिस स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो तीनों के पास से 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कासिम उर्फ अनीस निवासी जसनपुर थाना शेरगढ़, अनीस अहमद और नदीम निवासी टिटौली थाना फतेहगंज पश्चिमी बताए। कासिम के पास से पुलिस के दरोगा का फर्जी परिचयपत्र बरामद हुआ है। तीनों के पास 3,650 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर इलाके और बाजारों में रौब झाड़ते थे। अगर कभी कोई पुलिसकर्मी इन्हें संदिग्ध समझकर पूछताछ करता था तो वह आईडी कार्ड दिखाकर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और बच जाते थे। वह काफी समय से तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के कब्जे से मिले स्वास्थ प्रमाणपत्र की भी जांच कर रही है। इसे कहां से और किस उद्देश्य से बनवाया गया था, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें