फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह दिनों पूर्व हुई संरक्षित पशुओं की हत्या में तीन गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने छह दिन पूर्व गांव पिपरिया के जंगल में हुई संरक्षित पशुओं की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए मांस तस्करों के कब्जे से पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया रामदयाल के जंगल में 28 मई को तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की रात दो बजे गांव बैकुंठापुर से जंगल में जाने वाली नहर के पास मांस तस्कर संरक्षित पशुओं की हत्या की फिराक में बैठे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके अलियार खां निवासी सैदपुर चुन्नी लाल, फिरोज खां निवासी अलीनगर व सरफराज उर्फ सौवां निवासी रमपुरा माफी थाना भोजीपुरा को पकड़ लिया, जबकि मौके का फायदा उठाकर वसीम निवासी भूड़ा, मो. शरीफ उर्फ मेहनती निवासी अलीनगर मौके से भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि पकड़े गए उक्त मांस तस्करों ने संरक्षित पशुओं की हत्या के जुर्म को स्वीकार किया है। इन पर कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें