सावन के आखिरी सोमवार को नैनीताल हाईवे किनारे मिले थे संरक्षित पशुओं के अवेशष
भोजीपुरा। सावन के आखिरी सोमवार को भैरपुरा खजुरिया के पास नैनीताल हाईवे किनारे संरक्षित पशुओं को मारकर फेंके गए अवशेष की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान चौथा आरोपी फरार हो गया।
शनिवार की अलसुबह थानाध्यक्ष रामरतन सिंह, एसआई अजीत सिंह मय बल के साथ जादौपुर की तरफ गश्त पर गए थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मसीत की नहर पुलिया से महेशपुर शिव सिंह जाने वाले रास्ते पर चार लोग पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
पकड़े गए आरोपियों में सगीर अहमद निवासी वार्ड नंबर छह, कस्बा धौराटांडा, नदीम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर पांच कस्बा धौराटांडा, चांद बाबू निवासी मुरारपुर थाना भोजीपुरा शामिल हैं, जबकि भूरा निवासी मेमौर थाना भोजीपुरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद