फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घुमंतू पशु काटकर मांस बेचने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छुट्टा पशुओं को पकड़कर कटाने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग बीजामउ में छुट्टा पशुओं को पकड़कर उनके कटान की फिराक में हैं। रात पौने दो बजे वह मौके पर पहुंचे तो बीजामऊ के पास कुछ लोग छुट्टा पशु का कटान कर रहे थे। पुलिस को देख पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाने के मोहल्ला हबीबुल्ला निवासी सगीर के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने सगीर के साथ ही बरेली बारादरी थाने के मोहल्ला कोट निवासी तस्कर नईम और फहीम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान कोट निवासी सलीम, हबीबुल्ला मोहल्ला निवासी फुरकान व बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी कामिल रात का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सगीर का नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। रविवार को आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

-
कार से घूमते थे तस्कर, शहर से देहात तक था नेटवर्क
- पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुछ लोग शाम ढलने के बाद कार से साथियों को देहात में छोड़कर चले आते थे। यहां इनके साथी छुट्टा पशुओं की हत्या कर मांस निकाल लेते थे। सूचना पर साथी गाड़ी लेकर आ जाते थे। फिर ये लोग मांस लेकर बरेली लाते और बेच देते थे। आरोपियों ने इसी क्षेत्र में एक जून की रात पशुओं का कटान करने की बात को स्वीकार किया है।
-
सगीर पर दर्ज हैं 20 मुकदमे

सगीर पर पीलीभीत के बरखेड़ा व बीसलपुर थाने में संगीन धाराओं में 20 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सगीर का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर गोवंश अधिनियम, जानलेवा हमला व गैंगस्टर समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें