पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत:पुलिस
मीरगंज। पुलिस ने स्कूल में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से एक 12 बोर का तमंचा, कारतूस और छह हजार रुपये बरामद किया है।
थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त पर थे। तभी पिछले साल दिसंबर में लालपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में फरीदापुर ईंट-भट्ठे से अमोर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से पवन पुत्र नरेशपाल, योगेश पुत्र धर्मदास,सूरज पुत्र प्रेमपाल निवासी अगरास थाना फतेहगंज पश्चिमी को पकड़ लिया। आरोपियों में पवन पर अलग-अलग थानों में चोरी आदि के दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद