रिठौरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा में बृहस्पतिवार को विज्ञान, अंग्रेजी व गणित की कक्षाएं लगाने की बात कहना विद्यार्थियों को भारी पड़ गया। इससे नाराज प्रधानाध्यापक ने तीन छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) दे दिया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक हेमलता सागर से कक्षा सातवीं की तीन छात्राओं स्वाति, अंजलि व रानी ने अन्य विषयों के साथ ही विज्ञान, अंग्रेजी व गणित की कक्षाएं लगाने का अनुरोध किया। इसके बाद छात्राओं ने ये विषयों को पढ़ाने का कारण नहीं पूछा। आरोप है कि इस बात से प्रधानाध्यापक नाराज हो गईं और छात्राओंं से कहा कि जहां इन विषयों को पढ़ाया जाता है। वहीं, पढ़ लिजिए और तीनों का स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) उन्हें दे दिया। परेशान छात्राओं के अभिभावक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। सूत्रों के अनुसार शिक्षक के पति पड़ोसी जिले में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि छात्राएं चार माह से स्कूल पढ़ने ही नहीं आई हैं। इस कारण उन्हें टीसी दे दी गई। संवाद
छात्राओं के टीसी मामले का वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर छात्राओं को दोबारा प्रवेश दिलाया जाएगा। साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। -अजीत कुमार, एडी बेसिक