भमोरा। पुलिस ने देवचरा-बल्लिया रोड से तीन तस्करी के आरोपी को 91 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे देवचरा-बल्लिया रोड पर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपू आता दिखा, जिसमें छह से सात कट्टे थे। संदिग्ध लगने पर टेंपू रोकने को कहा, लेकिन वे भागने लगे। इसपर पुलिस ने पीछा कर टेंपू सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में डोडा निकला। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम नईम, दूसरे ने अजरूद्दीन व तीसरे ने अपना नाम सलमान निवासी बल्लिया बताया। संवाद