फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की घटना में शामिल तीन अभियुक्त दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में 26 फरवरी को एक बंद मकान से नकदी व जेवर चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान एवं नकदी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला में मिर्धान निवासी इस्तखार ने तहरीर देकर उसके भाई अफजल के बंद मकान से चोरी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को थाना पुलिस ने मोहल्ला परा श्मशान भूमि के अंदर घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त क्रस मौर्य निवासी मोहल्ला बक्सरिया के कब्जे से एक जोड़ी पुरानी जेवरी, एक जोड़ी चांदी के खड़वा व 2500 नकद, अंकित मोर्य निवासी मोहल्ला बक्सरिया के कब्जे से एक जोड़ी पायल व दो हजार रुपये नकद, शनि मौर्य निवासी मोहल्ला बक्सरिया के कब्जे से चांदी की एक कमर की पेटी व दो हजार रुपये बरामद किए। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें